राजस्थान: कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 12:43 PM IST

Vivek Dhakar Suicide Case: विवेक धाकड़ 2018 में भीलवाड़ा की मांडलगढ़ सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस विधायक चुने गए थे। हाल में भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी के नामांकन के दौरान विवेक धाकड़ मौजूद थे। हालांकि, गुरुवार सुबह उन्होंने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली।

Vivek Dhakar Suicide Case: राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने गुरुवार सुबह अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य धाकड़ को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि एफएसएल की टीम उस स्थान की जांच कर रही है जहां उन्होंने अपनी नसें काटी थीं।

Vivek Dhakar

कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने की आत्महत्या

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विवेक धाकड़ ने पारिवारिक कलेश के चलते आत्महत्या की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मुख्य कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और मामले की जांच की जा रही है, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

End of Feed