Rajasthan Viral Video: सीएम अशोक गहलोत ने DM के सामने फेंक दिया माइक, BJP ने ली चुटकी, देखें ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 4, 2023, 10:19 PM IST

सीएम अशोक गहलोत के माइक फेंकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मुख्यमंत्री का ये वीडियो शेयर कर तंज कसा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो (Ashok Gehlot Viral Video) सामने आया है जो खासा वायरल हो रहा है, गौर हो कि गहलोत मिशन बाड़मेर के दो दिवसीय दौरे पर है पहले दिन उन्होंने बाड़मेर के सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, सामने आए वीडियो में अशोक गहलोत बाढ़मेर के DM की ओर माइक फेंकते हुए दिख रहे हैं।

सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद के दौरान सीएम गहलोत गुस्से में दिखाई दिए पहली बार जब मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद कर रहे थे तो माइक में तकनीकी समस्या आने लगी इसके बाद उन्होंने माइक DM के सामने फेंक दिया इसके बाद डीएम ने माइक को उठाया।

End of Feed