राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार (29 सितंबर, 2022) को दिल्ली में पार्टी की मौजूदा अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट के बाद उन्होंने यह ऐलान किया। दो टूक कहा- मैं यह चुनाव नहीं लड़ूंगा।
उनके मुताबिक, "मैं राहुल गांधी से मिला था और गुजारिश की थी कि वह कांग्रेस प्रमुख का चुनाव लड़ें। उन्होंने जब लड़ने से इन्कार कर दिया था, तब मैं इस पद की दावेदारी के लिए राजी हुआ था।" उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान संकट की वजह से देश में गलत संदेश गया। गहलोत ने इसके अलावा सोनिया से माफी भी मांगी।
Delhi | One-line resolution is our tradition. Unfortunately, a situation arose that resolution wasn't passed. It wa… t.co/1AD7XVerKn
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
गहलोत के मुताबिक, बीते 50 साल में कांग्रेस में मैंने वफादार सिपाही के रूप में काम किया। मैंने रविवार की घटना के लिए सोनिया से माफी मांगी। मैंने तय किया है कि मैं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का फैसला सोनिया गांधी करेंगी।
I met Rahul Gandhi in Kochi & requested him to fight in the polls (for Congress President). When he didn't accept,… t.co/F0MV0mEpj1
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
ऐसे में गहलोत के किनारे होने के बाद फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष की रेस के लिए दो सबसे अहम नाम आगे नजर आ रहे हैं। इनमें सीनियर नेता शशि थरूर हैं।लोकसभा सदस्य थरूर 30 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि दूसरा चेहरा म.प्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हैं। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में नामांकन का फॉर्म लिया और शुक्रवार को वह इसे भरकर जमा करेंगे।
Received a visit from @digvijaya_28 this afternoon. I welcome his candidacy for the Presidency of our Party. We b… t.co/NbrbDyoUbp
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
#WATCH | Congress leader Digvijaya Singh joins the race for party presidential polls, says, "I have come here to co… t.co/nxLpoxKsh3
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
