गोगामेड़ी हत्याकांड: आरोपी शूटर के खिलाफ बुल्डोजर ऐक्शन, निगम के दस्ते ने अवैध निर्माण कर दिया ध्वस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2023, 08:51 PM IST

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: पांच दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राजस्थान में जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दस्ते ने गोगामेड़ी हत्याकांड में आरोपी शूटर रोहित सिंह राठौड़ की ओर से जयपुर में किए गए कथित अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने अनुसार इस मौके पर भारी पुलिस बल वहां मौजूद रहा।

bulldozer action

आरोपी शूटर के अवैध निर्माण को ध्वस्त करता दस्ता।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी जूसरी गांव थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से पकड़ा था।

End of Feed