राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस के हत्थे चढ़ा नया शख्स; जानें सोनम से क्या था कनेक्शन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रविवार को विशेष जांच दल (SIT) को बड़ी सफलता मिली। शिलांग एसआईटी की टीम ने चौकीदार को गिरफ्तार किया। एसआईटी ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रविवार को विशेष जांच दल (SIT) को बड़ी सफलता मिली। शिलांग एसआईटी की टीम ने चौकीदार को गिरफ्तार किया। एसआईटी ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक चौकीदार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी हत्याकांड (फाइल फोटो)

गिरफ्तार शख्स का सोनम से क्या है कनेक्शन?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसआईटी की टीम ने अशोकनगर से जिस चौकीदार को गिरफ्तार किया है उसका नाम बलवीर बताया जा रहा है और वह उस बिल्डिंग का चौकीदार है जहां पर सोनम रुकी थी। इससे पहले एसआईटी ने रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया था। प्रॉपर्टी डीलर पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है, जो उसने इस वारदात के बाद शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था।

End of Feed