Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर गूंजी किलकारी, बहू ख्याति ने बेटे को दिया जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 09:53 AM IST

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर नन्हा मेहमान आया है। उनकी बहू ख्याति वर्मा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया है। वहीं दादा बनने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।पोस्ट सामने आने के ​बाद बधाइयों का तांता लग गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर नन्हा मेहमान आया
  • बहू ख्याति वर्मा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया
  • भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोते की तस्वीरें कीं शेयर

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नए साल के मौके पर खुशखबरी मिली है। वह दादा बन गए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री की बहू ख्याति ने बेटे को जन्म दिया है। ख्याति शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल में भर्ती है। दादा बनने की जानकारी भूपेश बघेल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही पोते के पैदा होने पर अपनी खुशी भी जाहिर की है। भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोते की तस्वीरों को शेयर किया है।

CM Bhupesh Baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा

उन्होंने तस्वीरों के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं दादा बन गया... पोता हुआ है।' सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल के पोते की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री के समर्थक और अन्य लोग उन्हें दादा बनने पर बधाई दे रहे हैं। बघेल की बहू को मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह 8 बजे के करीब भर्ती कराया गया था।

End of Feed