पहली मार्च को ही मौसम ने ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें आज का Weather Update

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 1, 2023, 09:32 AM IST

मौसम ने आज अचानक करवट ली है और दिल्ली, एनसीआर में बारिश हुई। करनाल, मेहम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा (यूपी) के कुछ स्थानों में बारिश का अनुमान है।

पहली मार्च को ही उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में आज कई जगहों पर बारिश हुई है। दिल्ली-एनसीआर में आज का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस अनुमानित किया गया है। मौसम विज्ञान भवन ने बताया कि 1 मार्च को दिल्ली-एनसीआर और यूपी और हरियाणा के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Delhi Rain

मौसम ने ली करवट

जानें कहां-कहां हुई बारिश

दिल्ली, एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम) करनाल, मेहम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

End of Feed