Chenab Bridge: रेल मंत्री ने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का किया निरीक्षण, ट्राली ट्रायल का परीक्षण सफल- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 26, 2023, 06:13 PM IST

worlds highest rail arch bridge: जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का संचालन जल्द शुरू होगा, रेल मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है, वो इस पुल के निरीक्षण के लिए कश्मीर पहुंचे।

Chenab Bridge

चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का संचालन जल्द शुरू होगा

World's Highest Rail Bridge On Chenab River: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संडे को महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत चिनाब पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया इस दौरान पुल पर बिछाई गई पटरी पर ट्रॉली ट्रायल के सफल परीक्षण को भी देखा, उन्होंने पुल को इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना बताया। अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि चिनाब रेलवे ब्रिज पर सभी परीक्षण किए गए हैं और सफल रहे हैं।

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज जल्द ही काम करने लगेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर लंबा है, नदी के ऊपर 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर चिनाब नदी तक फैला है। जम्मू और कश्मीर रियासी जिले में बक्कल से कौड़ी आर्च ब्रिज नदी के तल से 1,178 फीट ऊपर है और कटरा से बनिहाल तक एक महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करता है। यह 35,000 करोड़ रुपये के उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) का हिस्सा है।

End of Feed