दिवाली-छठ पर 12,000 स्पेशल ट्रेनें, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार जल्द होगी शुरू: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी लेकर बड़ी जानकारी अब सामने आ चुकी है कि कब तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी लंबे अरसे से ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है बता दे की रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर भी बड़ी जानकारी दे दी है।

नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर लॉन्चिंग डेट को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है वंदे भारत स्लीपर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान इस साल 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि पिछले साल यह संख्या 7,500 थी। अब तक 10,000 ट्रेनें घोषित की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 150 अनरिज़र्व्ड ट्रेनें भी तैयार रहेंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत रिज़र्व किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी।

vande bharat

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी लेकर बड़ी जानकारी अब सामने आ चुकी है कि कब तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी लंबे अरसे से ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है बता दे की रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर भी बड़ी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन तैयार और टेस्टेड हो चुकी है। चूंकि इसे जोड़ी के रूप में चलाना होगा, इसलिए दूसरी रेक का निर्माण किया जा रहा है, जो 10 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसका रूट चुना जाएगा और यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।

End of Feed