CRPF और ITBP को मिला नया चीफ, पहली बार महिला के हाथों में CISF की कमान; जानें कौन हैं वो तीनों IPS

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 06:12 AM IST

Who Is New CRPF, ITBP And CISF Chief: नीना सिंह सीआईएसएफ प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। राहुल रसगोत्रा आईटीबीपी के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। वहीं आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक बनाया गया है। आपको तीनों के बारे में बताते हैं।

Central Paramilitary Forces News: मणिपुर-कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को बृहस्पतिवार को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। खुफिया ब्यूरो के अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रभार मिला और नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं।

Who Is New CRPF, ITBP And CISF Chief

कौन है CRPF, ITBP और CISF का नया चीफ?

सीआईएसएफ की पहली महिला प्रमुख नीना सिंह

नीना सिंह वर्तमान में सीआईएसएफ की विशेष महानिदेशक हैं। सीआईएसएफ के पास पूरे देश में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सिंह को मणिपुर-कैडर अधिकारी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह राजस्थान कैडर में चली गईं।

End of Feed