कांग्रेस नेता राहुल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला

Kerala Congress: यौन दुराचार के कई आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेता और पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सनी जोसेफ ने कांग्रेस राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ आरोपों को गंभीर मानती है।

Kerala Congress: यौन दुराचार के कई आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेता और पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के प्रमुख सनी जोसेफ ने यह जानकारी दी। केपीसीसी प्रमुख ने हालांकि ममकूटाथिल के विधायक पद से इस्तीफे की राजनीतिक विरोधियों की मांग को खारिज कर दिया।

Congress (3)

कांग्रेस नेता राहुल को पार्टी से निलंबित (प्रतीकात्मक फोटो साभार: ANI)

KPCC प्रमुख ने क्या कुछ कहा

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, जोसेफ ने यह भी कहा कि विधायक ने बिना किसी औपचारिक शिकायत या मामला दर्ज किए जाने का इंतजार किए बिना युवा कांग्रेस की केरल इकाई का अध्यक्ष पद छोड़कर एक ‘‘मिसाल’’ कायम की है। इरिट्टी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता ने निलंबन की अवधि के बारे में कुछ नहीं बताया। जोसेफ ने कहा कि कांग्रेस राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ आरोपों को गंभीर मानती है।

End of Feed