दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। 12 अक्टूबर को फिर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन और CJI से मिलने का ऐलान किया है।

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर की गई धरपकड़ के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर सीधा व तीखा हमला बोला है।

Rahul Gandhi On Delhi Protest

पोस्ट कर बोले- सोमवार को CJI से करेंगे शिकायत (X/@INCIndia)

राहुल ने बोला सरकार पर हमला

एक प्रदर्शनकारी युवती को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है और सत्तारूढ़ दल से जुड़े तत्वों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट दी जा रही है।

End of Feed