राहुल गांधी एक बार फिर स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर, अमेठी से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव, कांग्रेस नेता का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 06:14 PM IST

कांग्रेस नेता अजय राय की माने तो राहुल गांधी एक बार फिर स्मृति ईरानी को अमेठी में चुनौती देंगे। उनका कहना है कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे।

अमेठी: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि वे इसलिए चुनाव लड़ेंगे क्योंकि अमेठी से नेहरू-गांधी परिवार का पुराना पारिवारिक रिश्ता है। हालांकि अमेठी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के फिर अगला संसदीय चुनाव लड़ने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रांतीय प्रमुख अजय राय ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के अमेठी से पुराने पारिवारिक संबंध हैं, इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता। राहुल गांधी अमेठी से 2024 में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता से उनकी अपील है कि वे राहुल गांधी को फिर से प्रचंड बहुमत से सांसद चुनकर दिल्ली भेजें।

End of Feed