Rahul Gandhi PC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार, SIR, वोट चोरी के खिलाफ जनता का आंदोलन चल रहा है, विरोध पहले भी था लेकिन अब ये बड़ा हो रहा है। देश की राजधानी जेल क्यों बन गया है, सवाल ये है।
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस
ज्ञानेश कुमार बचा रही है सरकार- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली को किला बना दिया गया है, हर जगह पुलिस। 20-30 हजार पुलिस लगा दिया गया है। हम चाहते है कि इतनी संख्या में पुलिस सड़क पर खड़ी रहे, सरकार गलती कर रही है। लोग देख रहे हैं कि सरकार ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कहते हैं, "ठीक 50% पुलिसकर्मी हमसे कह रहे हैं कि हम जो कर रहे हैं वह सही है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। एक तरफ़ पुलिस, ITBP, CRPF और भारत की जनता है, और दूसरी तरफ़ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के 4-5 सदस्य हैं जो 'वोट चोरी' और देश को हाईजैक करने में मदद कर रहे हैं। हम इस अंतर को बढ़ा रहे हैं..."
आज मार्च निकालेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं का एक समूह सोमवार को उच्चतम न्यायालय तक मार्च करेगा। इस दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को एक ज्ञापन सौंपकर ’वोट चोरी’ पर रोक लगाने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की जायेगी।
गांधी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चतम न्यायालय तक मार्च में शामिल भारतीय किसी भी राजनीतिक दल, लैंगिक, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट होंगे। उन्होंने कहा, ’’कल देश के युवा दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। वे अपने दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, बल्कि प्रेम लेकर आये थे। पुलिसकर्मियों और भाजपा के ’गुंडों’ ने उनकी पिटाई की। हम ऐसा भारत नहीं चाहते।’’
