केजरीवाल के परिवार से आज मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी, कानूनी मदद की पेशकश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 22, 2024, 06:04 AM IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस आप के साथ खड़ी दिखी है। राहुल गांधी से लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक केजरीवाल के सपोर्ट में बयान दे चुके हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के परिवार के साथ मुलाकात कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस, आप के साथ खड़ी दिख रही है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिजनों से फोन पर भी बात की है। जिसके बाद संभावना है कि राहुल गांधी आज केजरीवाल के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।

arvind kejriwal rahul gandhi

अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी

End of Feed