कोटा से छात्रों की आवाज बुलंद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर शुरू होगा 'छात्रों की गूंज' अभियान

छात्रों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय बहस का विषय बनाने की कोशिश में राहुल गांधी एक नए अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पहल के तहत वे देशभर के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। अभियान की पहली कड़ी राजस्थान के कोटा से शुरू होगी, जहां हजारों प्रतियोगी छात्र पढ़ाई और करियर की तैयारी में जुटे हैं।

Rahul Gandhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे के बाद छात्रों से जुड़े सवालों को लेकर देशव्यापी अभियान की तैयारी में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में छात्रों के बीच जाकर पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, एडमिशन में आने वाली दिक्कतों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों पर संवाद करेंगे।

Rahul Gandhi (File Photo)

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

देश के कोचिंग हब में होगी अभियान की शुरुआत

इस अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी, जिसे देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब माना जाता है। राहुल गांधी आम यात्रियों की तरह दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जन शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए कोटा के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुनेंगे।

End of Feed