बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी- पेपर लीक...दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली (Delhi) में 18 मेट्रो स्टेशनों के बंद करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सुरक्षा का हवाला देकर सरकार ने कई मेट्रो स्टेशनों को कुछ दिनों से बंद कर रखा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली (Delhi) में मेट्रो के 18 स्टेशनों के बंद करने पर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार सिर्फ पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। सरकार मेट्रो रोक रही है, खाना रोक रही है, इंटरनेट रोक नहीं है, लेकिन उससे पेपर लीक नहीं रूक रहा है। दरअसल जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चल रहा है। 20 जुलाई के संसद मार्च के दिन से सरकार मेट्रो स्टेशनों को लगातार बंद रही है। धीरे-धीरे बंद मेट्रो स्टेशनों की संख्या 18 पहुंच गई है।

End of Feed