मानहानि मामले में राहुल गांधी, सिद्धरमैया समेत कई नेताओं को नोटिस, भाजपा नेता की शिकायत पर एक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 11:48 PM IST

Rahul Gandhi, Siddaramaiah and DK Shivakumar summoned: भाजपा नेता एस केशव प्रसाद ने नौ मई को शिकायत दायर की थी। शिकायत के अनुसार, एक विज्ञापन में केपीसीसी की ओर से भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मेंं लिप्त होने के किए गए दावे पूरी तरह से बेबुनियाद, पूर्वाग्रह से ग्रसित और मानहानिकारक थे।

Rahul Gandhi, Siddaramaiah and DK Shivakumar summoned: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के खिलाफ यहां की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

Rahul Gandhi-Siddaramaiah-DK Shivakumar

पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली इस अदालत ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि) व 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध का संज्ञान लिया है तथा मामले की सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। विशेष अदालत ने मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रतिवादियों को समन जारी करने का निर्देश दिया।

End of Feed