'मोदी-शाह, मोहन भागवत और CEC पर होगी देशद्रोह की कार्रवाई', ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी ने खोला मोर्चा, धरना जारी

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के करीब 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे थे। उनका कहना था कि सांसद देश के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उन्हें चुनाव आयुक्तों के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने सांसद चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं तो उन्हें रोका क्यों जा रहा है।

एसआईआर में अनियमितताओं और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को जवाबदेही का सामना करना पड़ेगा और कोई भी इससे बच नहीं सकेगा।

राहुल गांधी का प्रदर्शन जारी।

राहुल गांधी का प्रदर्शन जारी।

राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कुछ नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए। वहां उन्होंने चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की मांग को लेकर धरना दिया, जो करीब सात घंटे बाद भी जारी है।

End of Feed