कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra In Delhi) दिल्ली में है। दिल्ली में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इनसे मोहब्बत मिली है जो देश को बांट रहा हूं। दिल्ली की सड़कों पर यात्रा धीरे धीरे बढ़ते हुए लालकिला पहुंची और राहुल गांधी ने अपना संबोधन देते हुए बीजेपी की नफरत वाली राजनीति पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ दक्षिण से उत्तर भारत के सफर में कई जानवरों का जिक्र करते हुए कहा कि हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि हम नफरत की राजनीति में भरोसा नहीं करते हैं। आज की मौजूदा सरकार आजाज आवाज को दबा रही है। लेकिन हन नफरत का जवाब मोहब्बत से देने वाले लोग हैं। यही नहीं उन्होंने बताया कि कैसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश शुरू की गई थी।
दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी
इसलिए मीडिया खिलाफ हो गई
दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मे कहा कि जब वो 2004 में राजनीति में आये, उनकी सरकार सत्ता में आई और मीडिया दिन भर मेरी तारीफ करता रहा। फिर मैं भट्टा परसौल (यूपी में) गया और किसानों की जमीन का मुद्दा उठाया और वे मेरे खिलाफ हो गए। इस समय देश में अंबानी और अडानी की सरकार चल रही है। बेरोजगारों को रोजगार की तलाश है, पढ़े लिखे युवा नौकरियों की बात करते हैं तो सरकार कहती है कि पकौड़ा तलो। उन्होंने कहा कि पीएम और बीजेपी ने उनकी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ लगा दिए।
#WATCH | When I came to politics in 2004, our govt came to power and the media used to praise me throughout the day… t.co/X5krx3MvRI
— ANI (@ANI) Dec 24, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जानवरों का जिक्र
#WATCH | In Bharat Jodo Yatra, dogs also came but no one killed them. Cow, buffaloes, pigs, all animals came. This… t.co/IdrTCi98Yy
— ANI (@ANI) Dec 24, 2022
'कोविड बहाना, खौफ में है बीजेपी'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी खौफ में है और कोविड का बहाना निकाल रही है. कहीं कोई कोविड नहीं है। किसी को कुछ नहीं हुआ। पीएम मोदी खुद मास्क नहीं पहनते हैं। यह सब लोगों में डर पैदा करने और इस यात्रा को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती है।
'इसलिए भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा'
अभिनेता कमल हासन ने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है, तो सभी राजनीतिक दलों की लाइनें धुंधली हो जाती हैं। मैंने उस लाइन को धुंधला कर दिया और यहां आ गया ।
