दिल्ली वाले बंगले में नहीं रहेंगे राहुल गांधी, 12 तुगलक लेन वाले सरकारी आवास को लेने से इंकार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 23, 2023, 11:46 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद सदस्यता बहाल होने के बाद भी 12 तुगलक लेन वाले बंगले में नहीं रहेंगे उन्होंने दोबारा वहां रहने से मना कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता (Lok Sabha Membership) बहाल हो गई है, जिसके बाद उन्हें पुराना बंगला 12 तुगलक लेन भी आवंटित कर दिया गया है लेकिन बताते हैं कि अब राहुल गांधी ने अपना पुराना बंगला लेने से इनकार कर दिया है।

राहुल ने इसके लिए लोकसभा हाउसिंग सोसायटी को पत्र लिखा है, सूत्रों के मुताबिक राहुल 7 सफदरजंग के पास कोई बंगला देख रहे हैं। गौर हो कि 8 अगस्त को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद लोकसभा की हाउसिंग सोसायटी ने उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला आवंटित किया था।

End of Feed