यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं...राहुल गांधी पहुंचे करोल बाग, मोटरसाइकिल मैकेनिक से की बातचीत

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 09:21 AM IST

अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, रिंच घुमाने वाले और भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अचानक कहीं जाकर लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी मंगलवार को करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। राहुल ने इन लोगों साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, रिंच घुमाने वाले और भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं।

कांग्रेस ने भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं, जिनमें वह मोटरसाइकिल ठीक करना सीखते हुए और मैकेनिक से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है। राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है।

End of Feed