राहुल गांधी ने संसद में हिंदू धर्म पर ऐसा क्या बोल दिया कि मच गया हंगामा, की जा रही है माफी की मांग

Rahul Gandhi Speech: राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि सरकार के और प्रधानमंत्री के एक आदेश के बाद मुझ पर भी हमले हुए, मेरा आवास ले लिया गया, घंटों पूछताछ हुई, मीडिया में मुझ पर हमले हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
  • बीजेपी ने की राहुल गांधी से माफी की मांग
  • राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर हंगामा

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान पर हंगामा मच गया है। दरअसल राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात कही है, दूसरी तरफ जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे सिर्फ हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं...आप हिंदू हैं ही नहीं...। इसी को लेकर सत्ता पक्ष भड़क गया और माफी की मांग करने लगा।

End of Feed