'1800 दिनों से सांसद हैं राहुल, पर एक बार भी नहीं उठाया Landslide का मुद्दा', तेजस्वी सूर्या ने आखिर यह क्यों बोला?

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में आए कुदरती कहर ने अबतक 144 लोगों की जान लील ली और अभी मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है, क्योंकि 191 लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच, संसद में लैंडस्लाइड के मुद्दे को लेकर जमकर हो-हल्ला सुनाई दिया और तेजस्वी सूर्या ने तो राहुल पर तीखा हमला भी बोला।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी पर जमकर बरसे तेजस्वी सूर्या।
  • तेजस्वी सूर्या ने पी थॉमस का किया जिक्र।
  • वायनाड में अबतक 144 लोगों की हुई मौत।

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं को लेकर संसद में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भूस्खलन को लेकर वायनाड सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 1800 दिनों से वायनाड से सांसद हैं और तब से लेकर आजतक उन्होंने भूस्खलन और बाढ़ का मुद्दा एक बार भी सदन में नहीं उठाया।

tejasvi surya

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या ने क्या कुछ कहा?

तेजस्वी सूर्या ने वायनाड भूस्खलन मुद्दे को लेकर जैसे ही राहुल गांधी का नाम लिया सदन में जमकर हो-हल्ला मचने लगा और लोकसभा अध्यक्ष तमाम सांसदों को शांत रहने की हिदायत देने लगे। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 2020 में केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से 4000 परिवारों को स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही वायनाड के सांसद ने आजतक इस मुद्दे को उठाया।

End of Feed