राहुल गांधी को खुद सुरक्षा की परवाह नहीं, 113 बार की अनदेखी, CRPF ने दी चौंकाने वाली जानकारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 29, 2022, 11:28 AM IST

क्या राहुल गांधी खुद सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हैं। दरअसल कांग्रेस की शिकायत है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है। लेकिन सीआरपीएफ ने गृहमंत्रालय को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वो खुद लापरवाह रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) इस समय अवकाश पर है। इस यात्रा का दूसरा चरण 3 जनवरी से यूपी के गाजियाबाद से शुरू होगा। लेकिन उससे पहले राहुल गांधी की हाड़ कंपाती ठंड में टी-शर्ट चर्चा के केंद्र में है। इसके साथ साथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस संबंध में गृहमंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। लेकिन सीआरपीएफ ने इस मामले में गृहमंत्रालय को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक 2020 से उन्होंने 113 बार सुरक्षा गाइडलाइंस की अनदेखी की।

rahul gandhi t shirt

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी

कांग्रेस ने की थी शिकायत

बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया था है। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को इस बाबत पत्र भी लिखा था। पार्टी की तरफ से सबूत के तौर पर यात्रा के दिल्ली पहुंचने वाले दिन का ड्रोन फुटेज दिखाया गया है। सुरक्षा ने चूक से नाराज पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी की तुलना राक्षस से की थी। खेड़ा ने कहा भारत जोड़ो यात्रा एक यज्ञ है और उसमे खलल डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन देश तोड़ने वाले लोग इसे पचा नहीं पा रहे।

End of Feed