AI समिट में युवा कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर राहुल का विरोध तेज, भिवंडी जाते समय दिखाए गए काले झंडे

2014 के मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को भिवंडी कोर्ट में पेश होना है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में युवा कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार को शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा ने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोर्ट में पेश होने के लिए शनिवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट से भिवंडी जाते समय जब वह मुलुंड टोल नाके के पास पहुंचे तो वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए गए। 2014 के मानहानि के एक मामले में उन्हें भिवंडी कोर्ट में पेश होना है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में युवा कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार को शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा ने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

राहुल गांधी को भरना है बॉन्ड, देना है नया गारंटर

कोर्ट में राहुल की पेशी पर उनके वकील नारायण अय्यर ने कहा कि यह मामला अभी चल रहा है और उन्हें एक बॉन्ड साइन करने और नया गारंटर देने की जरूरत है क्योंकि उनके पुराने गारंटर शिवराज पाटिल का निधन हो गया है।

End of Feed