भोपाल में राहुल गांधी ने की 3 तरह के घोड़े की बात, बताया पार्टी में किसे रखना और किसे छांटना है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन तरह के घोड़े होते हैं। एक होता है बारात का घोड़ा, दूसरा होता है रेस का घोड़ा और तीसरा होता है लंगड़ा घोड़ा। हमें बारात वाले घोड़े को बारात में, रेस वाले घोड़े को रेस में और लंगड़े घोड़े को रिटायर करना है। लंगड़े घोड़े को बाकी घोड़ों के लिए परेशानी खड़ी नहीं करनी चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

Rahul Gandhi in Bhopal: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी रणनीति का खुलासा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन तरह के घोड़े होते हैं। एक होता है बारात का घोड़ा, दूसरा होता है रेस का घोड़ा और तीसरा होता है लंगड़ा घोड़ा। हमें बारात वाले घोड़े को बारात में, रेस वाले घोड़े को रेस में और लंगड़े घोड़े को रिटायर करना है। लंगड़े घोड़े को बाकी घोड़ों के लिए परेशानी खड़ी नहीं करनी चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

Rahul Gandhi

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी।

हमें लंगड़े घोड़े को रिटायर करना है-राहुल

राहुल ने कहा, 'जिलाध्यक्ष यहां आए हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो पुरी ताकत और निष्ठा से कांग्रेस की सेवा करना चाहते हैं। कुछ ऐसे भी होंगे जो थोड़े थक गए होंगे या जिनका मनोदशा ठीक नहीं होगी। ऐसे लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं। अब हमें रेस वाले घोड़े और बारात के घोड़े के बीच फर्क करना है। एक कैटगरी लंगड़े घोड़े की भी है। हमें इन्हें भी अलग करना है। हमें लगड़े घोड़े को रिटायर करना है ताकि बदलाव लाया जा सके।'

End of Feed