'अधिकारी का अंतिम संस्कार होने दें और नाटक बंद करें', IPS पूरन कुमार खुदकुशी मामले में राहुल का पीएम मोदी-सीएम सैनी पर निशाना

आईपीएएस पूरन के परिजनों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, यह एक दलित दंपति है और एक बात स्पष्ट है कि इस अधिकारी का मनोबल गिराने और उनके करियर व प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा वर्षों से व्यवस्थित भेदभाव किया जा रहा था।

Rahul Gandhi: IPS वाई पूरन कुमार खुदकुशी मामला सियासी तूल पकड़ने लगा है। आज कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिवंगत वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की। पूरन कुमार ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या कर ली थी। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी सुबह 11 बजकर आठ मिनट पर कुमार के आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राहुल गांधी का यह दौरा कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार पर विपक्ष के बढ़ते हमले के बीच हुआ है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार (52 वर्ष) ने सात अक्टूबर को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी।

Rahul Gandhi

राहुल ने की IPS पूरन सिंह मामले में जांच की मांग (ANI)

इस दौरान राहुल ने देश में दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम नवाब सैनी को निशाने पर लिया। राहुल ने सीएम सैनी से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

End of Feed