राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया, जो भड़क उठी BJP? बोली- मोदी विरोध में भारत को बदनाम किया, बहन प्रियंका से उम्मीद!

BJP-Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने विदेश में भाजपा पर वोट चोरी और CBI, ED जैसी एजेंसियों पर कब्जा करने जैसे आरोप लगाए हैं। BJP ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में भारत की बदनामी कर रहे हैं। वे मोदी विरोध में भारत को गिरा रहे हैं। ​​बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है।

BJP Attack on Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर है। BJP ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में भारत की बदनामी कर रहे हैं। वे मोदी विरोध में भारत को गिरा रहे हैं। गांधी 5 दिन के जर्मनी दौरे पर हैं। साथ ही भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में खुद राहुल गांधी से अब उम्मीद नहीं है। राहुल गांधी ने विदेश में भाजपा पर वोट चोरी और CBI, ED जैसी एजेंसियों पर कब्जा करने जैसे आरोप लगाए हैं। जहां भाजपा ने इसपर उन्हें घेरा है। जर्मनी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों पर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, '...राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में एक महिला ने 200 बार वोट दिया है। उन्होंने यह नहीं कहा कि उसका नाम 200 बार सामने आया; उन्होंने कहा कि उसने 200 बार वोट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शकुन रानी नाम की एक महिला ने दो बार वोट दिया... मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे उस महिला की डिटेल्स बताएं और यह भी बताएं कि उसने 200 बार वोट कैसे दिया...'

modi (33)

राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया, जो भड़क उठी BJP?

कांग्रेस में कलह, प्रियंका से उम्मीद

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है। उन्होंने इमरान मसूद के बयान का हवाला दिया कि उन्हें राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है और उन्होंने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का जनता, पार्टी सदस्यों और कांग्रेस मुख्यालय से समर्थन खत्म हो गया है।

End of Feed