'टपोरी की तरह संसद आते हैं, ऐ, तू-तड़ाक बात करते हैं, अपनी बहन से सीखें', आचरण पर कंगना ने राहुल गांधी पर बोला हमला

संसद परिसर में हाल की घटनाओं को लेकर 200 से अधिक सेवानिवृत्त नौकरशाहों और पूर्व सैनिक अधिकारियों ने एक संयुक्त पत्र जारी किया है। इस पत्र में संसद की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गई है।

Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। संसद परिसर में बुधवार को मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि संसद में राहुल जिस तरह से आचरण करते हैं, उसे देखकर महिलाएं असहज हो जाती हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल को शिष्टता अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखनी चाहिए। राहुल अपने आप में 'शर्म' का विषय हैं। दरअसल, संसद परिसर में हाल की घटनाओं को लेकर 200 से अधिक सेवानिवृत्त नौकरशाहों और पूर्व सैनिक अधिकारियों ने एक संयुक्त पत्र जारी किया है। इस पत्र में संसद की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गई है।

kangana Ranaut

राहुल गांधी पर कंगना ने बोला हमला।

संसद में टपोरी की तरह आते हैं राहुल-कंगना

कंगना ने कहा, 'राहुल गांधी संसद में टपोरी की तरह आते हैं, और ऐ, तू, तड़ाक कर बातें करते हैं। उनके इस आचरण को देखकर महिला सांसद असहज हो जाती हैं। राहुल गांधी को अपनी बहन से शिष्टता, आचरण सीखना चाहिए। प्रियंका गांधी कितना शिष्ट आचरण करती हैं। राहुल गांधी अपने आप में एक शर्म हैं।'

End of Feed