'मैं एकाधिकार के खिलाफ हूं', स्टारलिंक विवाद पर राहुल गांधी का बयान; बोले- भाई-भतीजावाद का पूंजीवाद तोड़ेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में ऐसी आर्थिक व्यवस्था होनी चाहिए, जहां हर कारोबार को प्रतिस्पर्धा का समान अवसर मिले। उन्होंने भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण पर आधारित पूंजीवाद का विरोध करते हुए कहा कि वह कारोबार के नहीं, बल्कि एकाधिकार के खिलाफ हैं।

दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में ऐसी समान अवसर वाली व्यवस्था की जरूरत है, जहां हर कारोबार को प्रतिस्पर्धा करने का उचित अवसर मिले। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण पर आधारित पूंजीवाद की जंजीर तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी यह टिप्पणी ’एक्स’ पर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के साथ हुए संवाद के एक दिन बाद आई।

Starlink Licence Controversy

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एलन मस्क

गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि भारत को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जहां हर कारोबार को प्रतिस्पर्धा करने का उचित अवसर मिले। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, "कांग्रेस पार्टी और मैं, भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण पर आधारित पूंजीवाद की इस जंजीर को तोड़ने तथा ऐसा अर्थतंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो राजनीतिक संरक्षण के बजाय नवाचार और कड़ी मेहनत से संचालित हो।

End of Feed