VIDEO: 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सांसदों को रोका और मारा गया', PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- सजा मिलेगी

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने की कोशिश की। साथ ही, सांसदों के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया।

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान, उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा और देश को हाईजैक करने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi Protest.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

'सांसदों के साथ की गई मारपीट'

राहुल गांधी ने कनॉट प्लेस में विपक्षी दलों के लिए आयोजित लंच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ लोकसभा और राज्यसभा के 300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन पहले दिन हमें चुनाव आयोग के दफ्तर के पास रोका गया। फिर दूसरे दिन हमें जंतर-मंतर जाने से रोका गया और हमारे लोगों को मारा।

End of Feed