'दीये जलाने से फुर्सत मिल गई हो तो...', बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत पर राहुल गांधी का मोहन यादव सरकार पर हमला

Balaghat Tribal Children Deaths: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत पर राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार पर संवेदनहीनता, कुपोषण, दूषित पानी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाया।

Balaghat Tribal Children Deaths: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बालाघाट के आदिवासी इलाकों में बीमारी, कुपोषण और समय पर इलाज न मिलने के कारण 30 से भी ज्यादा मासूम बच्चों की मौत की बात सामने आई है। अब इस घटना को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर हमला बोलते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

rahul gandhi attacks mohan yadav

बालाघाट कांड पर राहुल गांधी के तीखे सवाल (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मासूमों की सांसें एक-एक कर टूटती रहीं, लेकिन सरकार की नींद नहीं खुली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर दीये जलाने और त्योहार मनाने से फुर्सत पा चुके हों, तो जरा जमीन पर उतरकर प्रदेश की कड़वी सच्चाई भी देख लें। राहुल का आरोप है कि राज्य में ना तो बीमारियों पर रोकथाम है, ना पीने का साफ पानी है और ना ही कुपोषण से निपटने के कोई पुख्ता इंतजाम हैं।

End of Feed