पैलेट गन से घायल छात्र के साथ मीडिया के सामने आए राहुल गांधी, दिखाए घाव; कहा- सच्चाई सामने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आज एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उस छात्र को मीडिया के सामने ले आए, जो संसद मार्च के दिन पैलेट गन से घायल हुआ था।

नीट (NEET) परीक्षा विवाद और हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान घायल हुए छात्रों के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए एक छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रदर्शन के दौरान किसी पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

rahul gandhi pallet gun

पैलेट गन से घायल छात्र के साथ राहुल गांधी

'तिरंगा लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर चली गोली'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने घायल छात्र को अपने साथ बैठाया और कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, "पैलेट गन कब लगी? जब मेरे भाई हिंदुस्तान का तिरंगा हाथ में लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार कहती है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, जबकि सच्चाई सबके सामने है।"

End of Feed