पंजाब SIR में कटा राघव चड्ढा का नाम, BJP नेता का आरोप-राजनीतिक बदले की भावना से AAP ने की कार्रवाई

SIR में अपना नाम काटे जाने पर चड्ढा ने X पर एक लंबा पोस्ट डाला है। अपने इस पोस्ट में BJP नेता ने कहा है कि पंजाब की AAP सरकार ने अब बदले की राजनीति को ड्राफ्ट मतदाता सूचियों तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी मोहाली, पंजाब में पंजीकृत है।

Raghav Chaddha News: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम कट गया है। SIR में नाम काटे जाने पर राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोला है। चड्ढा ने कहा है कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत उनका नाम एसआईआर से काटा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी वोटर आईडी मोहाली में दर्ज है और उनका नाम 'स्थानांतरित' के तौर पर दिखाया गया है। राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वह AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Raghav Chadha

BJP में शामिल होने से पहले AAP में थे राघव चड्ढा।

X पर राघव चड्ढा ने लिखा लंबा पोस्ट

SIR में अपना नाम काटे जाने पर चड्ढा ने X पर एक लंबा पोस्ट डाला है। अपने इस पोस्ट में BJP नेता ने कहा है कि पंजाब की AAP सरकार ने अब बदले की राजनीति को ड्राफ्ट मतदाता सूचियों तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी मोहाली, पंजाब में पंजीकृत है। इसके बावजूद ड्राफ्ट मतदाता सूची में मेरे नाम को 'स्थानांतरित' के रूप में दर्ज किया गया है। सौभाग्य से, ये केवल ड्राफ्ट मतदाता सूचियां हैं, अंतिम मतदाता सूचियां नहीं। ‘दावे और आपत्तियों’ की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। अंतिम मतदाता सूचियां अक्टूबर 2026 में प्रकाशित की जाएंगी। मैं पहले ही SIR दिशानिर्देशों के तहत उपलब्ध उपायों का लाभ उठाने की प्रक्रिया में हूं।'

End of Feed