बॉलीवुड

साथ में फ्लाइट लेते दिखे Samay Raina और Medha Shankr, डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर

Samay-Medha's Spark DATING Rumours: समय रैना और मेधा शंकर को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों को एक ही फ्लाइट में साथ में देखा गया। इसके बाद इनकी रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ने लगी हैं।

Image

फ्लाइट में साथ दिखे समय रैना और मेधा शंकर (Pics Credit: Instagram)

Samay-Medha's Spark DATING Rumours: मशहूर कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में बने हुए हैं। समय रैना को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं। दोनों को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ताजा अपडेट यह है कि समय रैना और मेधा शंकर को हाल ही में एक ही फ्लाइट में साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते में होने की अफवाहें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker के बयान पर भड़के 'Padmaavat' के लेखक, 'जौहर' कमेंट पर दिया दो टूक जवाब)

फ्लाइट में साथ दिखे समय रैना और मेधा शंकर!

Filmfare की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि समय रैना और मेधा शंकर हाल ही में एक फ्लाइट में साथ सफर करते हुए नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल दिखाई दिए। उनके बीच शानदार बॉन्डिंग भी दिखाई दी। इस खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों के मन में बार-बार यही सवाल उठ रहे है कि दोनों केवल दोस्त हैं या इससे बढ़कर भी इनके बीच कुछ है। हालांकि यह फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं और दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Asim Riaz ने Vishal Aditya Singh पर साधा निशाना, याद दिलाया Madhurima Tuli वाला कांड)

समय रैना एक लोकप्रिय कॉमेडियन, स्टैंड-अप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं। अपनी कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट के जरिए उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। वह अपने खास अंदाज और बेबाक कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वहीं समय इन दिनों India's Got Latent Season 2 को क्यूरेट और होस्ट करने को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं दूसरी और मेधा शंकर को फिल्म '12वीं फेल' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article