राघव चड्ढा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, AAP ने नियुक्त किया राज्यसभा में पार्टी का नेता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2023, 05:38 PM IST

Aam Aadmi Party: राज्यसभा में राघव चड्ढा को AAP ने पार्टी का नेता नियुक्त किया है। वो संजय सिंह की अनुपस्थिति में उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के नेता होंगे। राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं। वर्तमान में उच्च सदन में आप के कुल 10 सदस्य हैं।

Raghav Chadha Appointed Leader Of AAP in Rajya Sabha: आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे।

Raghav Chadha

राज्यसभा में राघव चड्ढा को आप ने नियुक्त किया पार्टी का नेता

शराब घोटाले को लेकर जेल में हैं सांसद संजय सिह

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में फिलहाल जेल में हैं। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि चड्ढा को सदन का नेता नियुक्त करने के संबंध में आप की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। कार्यान्वयन के लिए पत्र राज्यसभा महासचिव के पास है।

End of Feed