Rajshree Yadav run a mill Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चक्की चला रही है उनके साथ-साथ उनकी बहू तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी चक्की से आटा पीस रही है, ऐसा पहली बार नहीं है राजश्री
राजश्री यादव ने सासु राबड़ी देवी संग चलाई चक्की
पहले भी कभी गाय को चारा खिलाती नजर आयीं तो कभी अपने घर के बागीचे में दिखीं हैं।
वहीं अब सास के साथ बहू राजश्री भी उनके कामों में हाथ बंटाती नजर आ रही हैं, गौर हो कि कुछ महीने पहले ही राजश्री का एक वीडियो गाय को चारा खिलाते हुए खूब वायरल हुआ था, चक्की चलाने के दौरान दौरान राजश्री यादव भी काफी खुश नजर आ रही है, ऐसा लग रहा है कि उन्हें भी चक्की चलाने में काफी मजा आ रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए राजश्री यादव ने कैप्शन में लिखा है- 'मां के साथ घरेलू कामकाज', ये वीडियो शनिवार का है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखकर सास बहू की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि क्या बॉंडिंग है।
