कतर में आठ हिंदुस्तानियों की मौत के मामले में MEA ने दायर की अपीलः कहा- हम पूरी मदद देते रहेंगे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 9, 2023, 06:53 PM IST

दरअसल, कतर की एक अदालत की ओर से पिछले महीने आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाए दी गई थी।

कतर में आठ हिंदुस्तानियों को मौत की सजा सुनाने के मामले में विदेश मंत्रालय ने अपील दायर कर दी गई है। गुरुवार (नौ नवंबर, 2023) को इस बाबत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, "कतर में अदालत ने प्रथम दृष्टया आठ भारतीय कर्मचारियों पर निर्णय सुनाया था। फैसला गोपनीय है और इसे कानूनी टीम के साथ साझा किया गया है। इस संबंध में एक अपील दायर की गई है। हम कतर के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं।"

indian naval veterans

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उन्होंने आगे जानकारी दी, "दोहा में हमारे दूतावास को सात नवंबर को भारतीय बंदियों से एक बार फिर 'कांसुलर एक्सेस' का अवसर मिला। हम मामले में कतर के अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेंगे। हम उन्हें पूरा कानूनी और राजनयिक मदद संबंधी सहयोग प्रदान करते रहेंगे।" सुनिए, उन्होंने और क्या कहा:

End of Feed