केसर पुलाव, जाफरानी पनीर रोल; बादाम हलवा... शाही दावत में पुतिन को क्या-क्या परोसा गया? देख लें मेन्यू

Putin State Dinner Menu: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए भारत दौरे पर थे। इस दौरान, उनके सम्मान में एक भव्य राजकीय भोज का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय व्यंजनों की समृद्ध विविधता और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक भव्य डिनर का आयोजन किया गया। डिनर की खास बात ये थी कि यह पूरी तरह भारतीय 'थाली' शैली पर आधारित थी। खाने में देसी मसाले, ताजा मौसमी सब्जियां और अलग-अलग व्यंजनों का जायका शामिल था। खास बात यह रही कि हर व्यंजन को पारंपरिक तरीके से परोसा गया।

putin news  2

राष्ट्रपति पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज का किया गया आयोजन।(फोटो सोर्स: PTI)

राष्ट्रपति पुतिन और रूस से आए मेहमानों के लिए तैयार किए गए मेनू में कई प्रकार के व्यंजन शामिल थे, जो भारत की पाक कला की विरासत को दर्शाते थे।

End of Feed