COVID-19 पर Punjab सख्तः आठ माह के बाद संक्रमण से मौत, सूबे में मास्क कर दिया गया जरूरी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 03:19 PM IST

COVID-19 in Punjab: कोरोना से 60 बरस की महिला की मौत का मामला होशियारपुर के गांव शेरपुर का है। वह अपना इलाज कराने जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंची थीं। ऐसा बताया गया कि उन्हें शुगर की समस्या थी। साथ ही तेज बुखार और सांस लेने में भी तकलीफ थी।

COVID-19 in Punjab: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन जेएन.1 के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने सख्ती दिखाई है। क्रिसमस और नए साल से ऐन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सूबे में आठ महीने बाद संक्रमण से मौत होने के बाद मास्क को जरूरी कर दिया है।

covid-19 in punjab

COVID-19 in Punjab: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

जानकारी के मुताबिक, कोरोना से 60 बरस की महिला की मौत का मामला होशियारपुर के गांव शेरपुर का है। वह अपना इलाज कराने जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंची थीं। ऐसा बताया गया कि उन्हें शुगर की समस्या थी। साथ ही तेज बुखार और सांस लेने में भी तकलीफ थी।

End of Feed