'उस पर भी बोलेंगे, अभी हम...', पंजाब पेपर लीक विवाद के बीच बोले अभिजीत दीपके

पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष के हमलों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि उनकी आप सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस पर बयान दिया है।

पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विपक्षी दलों के तीखे हमलों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। इस पर जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस पर भी बोलेंगे हम, उस पर ही प्लानिंग कर रहे हैं।

Punjab Paper Leak Controversy Abhijeet dipke

पेपर लीक विवाद के बीच अभिजीत दीपके ने टाला जवाब

ये बात अभिजीत दीपके ने तब कही जब वह वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। दीपके ने मांग की है कि प्रदर्शनों के दौरान किसी भी छात्र पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर बातचीत करनी चाहिए। जीरकपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री बोल रहे थे।

End of Feed