Punjab:सीएम भगवंत मान बोले- 'धान का मौजूदा खऱीद सीजन एक हफ्ते में होगा मुकम्मल'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:44 AM IST

procurement season of paddy: धान का एक दाना-दाना खरीदने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि मौजूदा खऱीद सीजन के दौरान राज्य भर में किसानों की एक भी शिकायत नहीं आई।

Punjab news: अब तक पंजाब में 110 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि खऱीद और लिफ्टिंग की समूची प्रक्रिया को एक हफ्ते के अंदर-अंदर मुकम्मल कर लिया जायेगा। यहाँ अनाज मंडियों का मुआयना करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अक्तूबर तक तकरीबन 112 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल मंडियों में आई है, जिसमें से तकरीबन 110 लाख मीट्रिक टन की खऱीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 88 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल मंडियों से उठाई जा चुकी है और अब तक 18,660 करोड़ रुपए की किसानों को अदायगी हो चुकी है।

punjab cm bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर समूची खऱीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, जिससे किसानों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में अनाज की खऱीद सुचारू और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित बनाने के लिए कई बेमिसाल पहलें की हैं। भगवंत मान ने कहा कि निचले स्तर पर खऱीद के लिए पुख़्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाकर किसानों को सुविधा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

End of Feed