मान सरकार का रिकॉर्ड MSP भुगतान, एक दिन में किसानों को जारी किए 5000 करोड़ रु. से ज्यादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 01:20 PM IST

Punjab News: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि बीते कल तक कुल 25424.86 करोड़ रुपए की एमएसपी अदायगी सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की जा चुकी हैं और अब तक लगभग 6.5 लाख किसान एमएसपी का लाभ उठा चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • किसानों के बैंक खातों में एक ही दिन में 5000 करोड़ से अधिक का एमएसपी जारी हुआ
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राज्य में धान की खरीद 140 लाख मीट्रिक टन से पार
  • 72 घंटे पहले खरीदे गए धान में से 98 प्रतिशत से अधिक धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है

Punjab : पंजाब सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने रविवार को बताया कि राज्य में चल रहे धान के खरीद सीजन के दौरान एक ही दिन में लगभग 1,84,409 किसानों के खातों में 5334.54 करोड़ रुपए की एमएसपी अदायगी सीधे तौर पर जारी कर दी गई, जबकि 1500 करोड़ रुपए की अदायगी के लिए मंज़ूरी दे दी गई। ये राशि सोमवार को बैंकों के खुलने के बाद जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार तक इस सीजन के 144 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

Lal chand kataruchak

पंजाब सरकार ने रिकॉर्ड एमएसपी का भुगतान किया है।

6.5 लाख किसानों को मिला MSP का लाभ

इसके इलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) अदायगियों सम्बन्धी जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि बीते कल तक कुल 25424.86 करोड़ रुपए की एमएसपी अदायगी सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की जा चुकी हैं और अब तक लगभग 6.5 लाख किसान एमएसपी का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये कहा कि किसानों के खून-पसीने के साथ पैदा की गई फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।

End of Feed