Punjab Gangwar:गोइंदवाल जेल गैंगवार पर मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिसवाले गिरफ्तार, 7 निलंबित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 09:36 PM IST

Punjab CM Mann on Goindwal jail gangwar: गोइंदवाल जेल गैंगवार पर मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है, बताया जा रहा है कि इस मामले में 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर उनपर आईटी एक्ट और जेल एक्ट लगाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. जेल में दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में दो गैंगस्टर मारे गए थे
  2. सीएम मान बोले गड़बड़ी में शामिल पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई
  3. आप सरकार ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है और राज्य को इससे निजात मिलेगी

Goindwal jail gangwar update: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) द्वारा जेलों से नार्को-गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ को खत्म करने की प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब पुलिस ने सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमे केंद्रीय जेल के पुलिसकर्मियों समेत गोइंदवाल साहिब के अधीक्षक (Goindwal jail gangwar) को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और वीडियो लीक मामले में गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Punjab CM Mann on Goindwal jail gangwar

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

यह कार्रवाई दो कैदियों बटाला के मनदीप सिंह उर्फ तूफान और बुढलाडा के मोहना उर्फ मनमोहन सिंह की मौत के बाद की गई, जो जेल में साथी कैदियों द्वारा झड़प के दौरान मारे गए थे। इसके बाद रविवार को गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सचिन भिवानी और उसके साथी उस घटना की बात कर हरे थे जिसमे 26 फरवरी 2023 को जेल में दो गुटों के बीच हुई गैंगवार में दो गैंगस्टर मारे गए थे।

End of Feed