चेहरे पर मुस्कान, हाथों में नवजात बेटी को लेकर घर आए CM मान, Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2024, 02:46 PM IST

Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। आज सीएम भगवंत अपनी नवजात बेटी को अपने हाथों में लेकर चंडीगढ़ अपने आवास आए।

Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। आज सीएम भगवंत अपनी नवजात बेटी को अपने हाथों में लेकर चंडीगढ़ अपने आवास आए। बच्ची को लेकर वह कार से उतरे और फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़े। बता दें कि भगवंत मान ने जुलाई 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं।

bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

सीएम मान ने पिता बनने की जानकारी खुद दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।' मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की।

End of Feed