Verka Milk: पंजाब सीएम ने 'वेरका मिल्क' का दिल्ली तक विस्तार करने का किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:30 PM IST

Verka Milk Supply in Delhi: वेरका प्लांट में नये बने मिल्क प्रोसेसिंग और बटर प्लांट का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है, जिसका उद्देश्य किसानों को खेती संकट में से निकालने के लिए उनकी आय में विस्तार करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रीय राजधानी को दूध की सप्लाई मौजूदा 30 हज़ार लीटर से बढ़ा कर दो लाख लीटर की जायेगी
  • लुधियाना में वेरका का अत्याधुनिक दूध प्रोसेसिंग और बटर प्लांट लोगों को किया समर्पित
  • पंजाब के नौजवानों को नौकरियां तलाशने की जगह नौकरियाँ देने वाले बनाने के लिए प्रयास कर रही है सरकार

Verka Milk News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार राज्य की अग्रणी सहकारी संस्था मिल्कफेड (milkfed) की दिल्ली को होती दूध की सप्लाई को मौजूदा 30 हज़ार लीटर से बढ़ा कर दो लाख लीटर करने के लिए अथक कोशिशें कर रही है जिससे पंजाब के किसानों/दूध उत्पादकों को ज्यादा लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में दिल्ली सरकार के साथ समझौता किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत वेरका दूध और दूध उत्पादों की सप्लाई के लिए दिल्ली के हर कोने में नये बूथ खोलेगा।

Punjab CM bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र मंतव्य सहकारिता की असली भावना पर चलते हुये पंजाब के डेयरी किसानों को अधिक से अधिक सहयोग और बढिय़ा मूल्य देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों में डेयरी धंधे को बढ़ावा देने के लिए किसान हितैषी स्कीमें लागू की जानी चाहिएं जिससे उनको आर्थिक तौर पर आत्म-निर्भर बनाया जा सके।

End of Feed