पंजाब के जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट, DGP गौरव यादव बोले- इसमें पाकिस्तान की ISI का हाथ

Jalandhar Amritsar IED Blast: जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाली कथित ‘खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी’ (KLA) को लेकर भी पुलिस ने संदेह जताया है।

Punjab Blast: अमृतसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों जगहों पर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल हुआ है और शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि ब्लास्ट टाइमर या रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए हो सकते हैं।

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट, DGP गौरव यादव बोले- इसमें पाकिस्तान की ISI का हाथ

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट, DGP गौरव यादव बोले- इसमें पाकिस्तान की ISI का हाथ

डीजीपी ने साफ कहा कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका होने की आशंका है। उनके मुताबिक, यह घटनाएं एक तरह की प्रॉक्सी वॉर का हिस्सा हैं, जिसके जरिए सीमा पार से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed