पुणे पोर्श मामला : जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने की अर्जी को किया खारिज, अब नाबालिग के तौर पर ही चलेगा मुकदमा

Pune Porsche Case: पुणे में पिछले साल नशे की हालत में पोर्श कार चलाने और दो लोगों को कुचलने के आरोपी 17 वर्षीय लड़के पर किशोर की तरह ही मुकदमा चलाया जाएगा। बता दें. पुणे पुलिस ने पिछले साल आरोपी पर एक वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था।

Pune Porsche Case: किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि पुणे में पिछले साल नशे की हालत में पोर्श कार चलाने और दो लोगों को कुचलने के आरोपी 17 वर्षीय लड़के पर किशोर की तरह ही मुकदमा चलाया जाएगा। इस घटना ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले साल 19 मई को कल्याणी नगर में हुई इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार आईटी पेशेवर अनीश अवधिया और उसकी दोस्त अश्विनी कोस्टा की मौत हो गयी थी।

Pune Porsche Case

पुणे पोर्श मामले के आरोपी पर नाबालिग के तौर पर ही चलेगा मुकदमा: जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड

पुणे पुलिस ने वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का किया था अनुरोध

पुणे पुलिस ने पिछले साल यह कहते हुए आरोपी पर एक वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था कि उसने एक जघन्य कृत्य किया है। उस पर न केवल दो लोगों की हत्या बल्कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के भी आरोप हैं। बचाव पक्ष के वकील के अनुसार, मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने की पुलिस की याचिका खारिज कर दी।

End of Feed