CJP Protest: प्लेन-ट्रेन, बस से लेकर सड़क तक हिरासत में लिए जा रहे प्रदर्शनकारी, 500 से अधिक डिटेन

शनिवार सुबह प्रदर्शनकारी जैसे ही अपने स्थानों से जंतर-मंतर की तरफ बढ़े पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। सुबह के समय जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके से कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। बॉर्डर इलाकों में भी लोगों को हिरासत में लिया गया।

CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यापक बंदोबस्त किए हैं। राजधानी की सीमाओं से लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस सहित नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में शनिवार सुबह से ही पहरा बढ़ा दिया गया। शनिवार सुबह प्रदर्शनकारी जैसे ही अपने स्थानों से जंतर-मंतर की तरफ बढ़े पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। सुबह के समय जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके से कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। बॉर्डर इलाकों में भी लोगों को हिरासत में लिया गया। अलग-अलग जगहों से पुलिस ने अब तक करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया है।

detain

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्लेन में ही हिरासत में लिए गए दिपके, दास-रांका

जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुषोत रांका मुंबई से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना हुए। विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पुलिसकर्मी प्लेन में पहुंच गए और तीनों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के नेताओं को विमान से बाहर नहीं निकलने दिया। विमान में पुलिस को देख अभिजीत ने कहा कि वह डरने वाले नहीं, वह गिरफ्तार होने के लिए आए हैं। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर एयरपोर्ट से निकल गई।

End of Feed